आज की मेरी कहानी पूर्व जन्म पर आधारित हे और ये कहानी २ भाग में विभाजित होगी ये कहानी १ माँ और बेटी के बारे में हे माँ और बेटी अकेले रहते थे उनकी घर की परिस्थिति कुछ खास नहीं थी माँ गाँव कुछ छोटा मोटा काम करके घर चलाती और साथ साथ बेटी को पढाती भी थी बेटी को कभी भी ऐसा लग ने नहीं देती की घर की हालत ठीक नहीं हे उसकी हर इच्छा पूरी करती पर बेटी भी सव्भाव की बहोत अच्छी थी माँ की हर बात मानती और फ़िज़ूल खर्चे कभी भी नहीं करती इस लिए घर की हालत ख़राब होने के बावजूद दोनों खुश रेहते गीता पढाई में भी बहोत होशियार थी स्कूल में हमेशा उसके अच्छे आंक आते गीता की स्कूल की पढाई अब ख़तम हो गयी थी और अब आगे की पढाई के लिए शहर जाना चाहती थी पर घर की हालत इतनी अच्छी नहीं थी इस लिए शहर जाके पढाई करने का सोच भी नहीं सकती थी स्कूल के अधियापको को गीता की घर की परिस्थिति मालूम थी और वो ये भी जानते थे की दोनों माँ बेटी कभी भी सामन...