सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

teen bhaiyo ki kahani - तीन भाइयो की कहानी

                आज की मेरी कहानी तीन भाई की हे 1 का नाम मीत दुसरे का नाम भरत और तीसरे भाई का नाम विजय मीत तीनो में सबसे बडा भाई था दोनों भाई हमेशा उसका आदर सन्मान करते बड़े भाई मीत हमेशा से भगवान श्री कृष्णा का भक्त था बचपन से उनकी सेवा पूजा में ही व्यस्त रहता तीनो भाइयो में विजय सबसे छोटा था तीनो का बचपन बहुत अच्छी तरह से गुज़रा पहला भाई मीत भगवान की सेवा पूजा करने में अवल्ल था दूसरा भाई भरत पढ़ने में बहुत अच्छा था और तीसरा भाई विजय सबसे छोटा था और उसमे दोनों भइओ की थोड़ी थोड़ी आदते  थी पर तीनो के बिच में प्यार की कोई कमी नहीं हर सुख दुःख में तीनो भाई 1 साथ रेहते और इससे उनके माता पिता काफी खुश थे। 

teen bhaiyo ki kahani


             1 दिन ऐसा आया तीनो भाईओ के माता पिता की अकारण मृत्यु हो जाती हे तब तीनो भाई बहोत छोटे थे मीत घर में सबसे बड़ा था तो दोनों भाइयो को संभालने के ज़िम्मेदारी मीत पर आ गयी थोड़े दिन घर में कुछ राशन और पैसे थे उसमे तीनो भाई का गुज़ारा होता पर मीत हमेशा खाना कम खाता था ताकि उसके दोनों भाई को भी उसके हिस्से का खाना मिल जाये 1 दिन सब राशन ख़तम हो गया और तीनो भाइयो के स्कूल की fees चुका सके उतने पैसे भी नहीं थे तो बड़े भाई ने बहोत सोच समज कर ये निर्णय लिया की विजय और भरत स्कूल में पढ़ेंगे और मीत कमाने के लिए कुछ काम करेगा मीत अपने दोनों भाइयो को बहोत प्यार करता था उनकी पढाई में कोई भी समस्या ना आये उस बात का पूरा ध्यान रखता अब दोनों भाइयो की पढाई खत्म हो गयी थे और वे काम करने के लिए बहार जाना चाहते थे ताकी वो ज़्यादा पैसे कमा सके मीत को इस बात से थोड़ा दुःख हुवा क्युकी तीनो भाई कभी भी अलग नहीं हुवे थे पर दोनों भाइयो की ख़ुशी के लिए उनको जाने दिया और मीत ने जितने भी पैसे बचाये थे वो सारे तीनों भाइयो में बाट दिये और मीत ने अपना स्वार्थ ना देख के दोनों भाइयों को  ख़ुशी ख़ुशी  दिया।   

                
           दोनों भाई शहर काम कर ने के लिए चले गये मीत को पैसे कमाने की थोड़ी भी चिंता नहीं थी क्युकी वो जानता था भगवान हमेशा उसकी मदद करेंगे दूसरी और विजय और भरत शहर में काम कर ने लगे और थोड़े ही दिन में वो शहर के सबसे अमीर इंसान में से 1 हो गये थे और इस वक्त दोनों भाइयो में से किसी को भी बड़े भाई मीत की याद नहीं आयी क्युकी भरत और विजय सिर्फ पैसे कमाने में भी लगे थे मीत हमेशा विजय और भरत दोनों को पत्र लिखता पर उनका कोई जवाब नहीं आता मीत गाँव में कुछ छोटा मोटा काम करता और हमेशा खुद से ज़्यादा भगवान की सेवा पूजा में पैसे खर्च करता और बचत तो लगभग ना के बराबर होती थी पर उसे सिर्फ 1 बात पता थी की भगवान उसे संभाल लेंगे इसी प्रकार बहोत समय बीत गया 1 और भगवान मीत की भक्ति से बहोत खुश हो गये और मीत को 1 दिन सोने हीरा से भरी 1 गुण मिली पर मीत ने वो नहीं ले क्युकी वो उसकी नहीं थी भगवान उसकी इस निर्मल स्वभाव से बहोत प्रसनन हो गए और 1 दिन सपने में भगवान मीत को मील ने आये और उन्होंने 1 वर्दान मांग ने को कहा मीत बहोत सोच पड़ गया की क्या मांगु सबसे पहला ख्याल उसे अपने तीनो भाइयो को फीर से 1 साथ लाने का आया भगवान ने मीत के मन की बात जान ली और भगवान ने कहा ये सब धन सम्पति तुम रखलो बहोत जल्द यही तुम्हे तुम्हारे भाइयो से मिला देगा ये बात सुनकर मीत खुश हो गया उसने धन सम्पति सिर्फ अपने दोनों भाइयो के लिए ले ली और उसे छुपा कर रख दिया। 

          दूसरे दिन भरत और विजय के जीवन में बहोत बड़ा तूफान आ गया 1 ही दिन में दोनों को बहोत बड़ा नुकसान हो गया और उनकी मिल में भी आग लग गयी मुसीबत के समय उनको अपने बड़े भाई मीत की याद आ गयी और पैसे की मदद मांग ने वो मीत के पास चले गए मीत की हालत देख के दोनों भाइयो को पता चल गया की पैसे के मामले में भैया हमारी कोई मदद नहीं कर सकते फिर भी सोचा 1 बार मांग के देख लेते हे दोनों भाई कुछ बोले उसके पहले ही मीत ने सारा खजाना दोनों भाइयो को दे दिया विजय ने कहा आपको कैसे पता चला की हमे पैसो की ज़रुरत हे तब मीत ने रात की सारी बाते दोनों भाइयो को कही दोनों भाइयो को जान कर पहले तो हैरानी हो गयी की इतनी ख़राब हालत में भी उन्हों ने भगवान से खुद के लिए नहीं पर हमारे लिए मांगा दोनों भाइयो को अपनी गलती का अहसास हो गया और तीनो भाई फिर से 1 साथ रेहने लगे तीनो भाइयो ने मिल कर गाँव में ही लोगो को मुफ्त में खाना खिलाने की संस्था खोल दी और फिर से पैसे कमाने की लालच नहीं करेंगे और तीनो भाई अलग भी नहीं होंगे ये कसम खा ली।  

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

bhakt aur bhagwan ki katha -भक्त और भगवान की कथा ।

                 आज की कहानी १ भक्त और भगवान की हे मंडल नाम का एक गाँव था। वहा गोविंद और गुणी नाम के १ दम्पति रेहते थे। वो भगवान श्री कृष्णा के बहोत बड़े भक्त थे संध्या के समय हर रोज़ गोविंद नदी के तट पर जाता और भगवान का ध्यान धरता। गोविंद की पत्नि स्वभाव में बिलकुल उसके जैसा था और उनकी पत्नी का नाम गुणी था। वो अपने पति को ही भगवान मान कर उनकी हर बात मानती और भगवान की सेवा पूजा में भी अपने पति की मदद करती उनसे मिल कर ऐसा लगता जानो कृष्णा भक्त मीरा और श्री राम पत्नी सीता दोनों के ही गुण बराबर मात्रा में थे।              गोविंद कुछ भी काम धंधा नहीं करता था उसने अपना पूरा जीवन भगवान के भरोसे ही छोड़ दिया था गुणी घर में ही भगवान के लिए खिलोने बनाती और बहोत ही कम किम्मत में दुसरो को दे देती। घर में पैसे की बचत करना असंभव जैसा था। गुणी हमेशा अपने पति से कहती की भगवान हर बार तो हमारी मदद कर ने नहीं आ सकते। पर गोविंद एक ही बात बोलता जब इतने साल तक भगवान ने मुझे कोई भी कस्ट नहीं दिया हे तो आगे भी...

bimari se pata chali bhutkal ki bhole - बिमारी से पता चली भूतकाल की भूल

               आज की कहानी १ ऐसे इंसान के बारे में जिसके जीवन में हमेशा समस्या आती रहती हे पर आश्रय की बात ये हे की उसके जीवन में पैसो से जुड़ी समस्या कभी भी नहीं आयी थी ,धन सम्पति होने के बावजूद वो हमेशा दुखी रहता था।       कुण्डल नाम के गाँव में १ अजय नाम का इंसान रहता था भगवान की दया से उसके पास किसी चीज़ की कमी नहीं थी धन सम्पति के मामले में कभी उसे परेशानी नहीं आती थी पर उसकी किस्मत इतनी खराब थी की इतने पैसे होने के बावजूद वो हमेशा दुखी रहता था। कभी कभी तो खुद से ही कहता की मुझे पैसे नहीं चाहिए बस मेरी किस्मत अच्छी हो जाये। पर ऐसा कभी भी हुवा नहीं जिसके नसीब में जो होता हे वही उसे मिलता हे। अजय के नसीब में पैसे थे पर शांति नहीं थी।          अजय गाँव में सब से अमीर था ,पर वो कभी भी गाँव वालो की मदद नहीं करता गाँव में सब लोग अजय के पास पैसे की मदद मांग ने आते पर वो कभी भी उनकी मदद नहीं करता अजय को ऐसा लगता था की नसीब की तरह पैसे भी उसका साथ छोड़ देंगे तो वो क्या करेगा इस वजह से वो किसी को पैस...

bhoot ko hua pyar - भूत को हुआ प्यार

       एक बार की कहानी हे कंडल नाम के शहर में विजय नाम का एक आदमी रहता था। वो अकेला ही रहता था उसके परिवार या सगा सबंधीयो में कोई नहीं था। विजय ने कभी शादी भी नहीं की क्युकी उसे अब अकेले रह ने की ही आदत हो गयी थी। बचपन से ही उसे न माता पिता का प्यार मिला न भाई बहन का           एक दिन जब वो कुछ सब्जी लेने के लिए बहार जाता हे सब्जी लेकर घर ही जा रहा था और रास्ते में एक कार से उसको टक्कर लग जाती हे और वो बहोत दूर जाके पड़ता हे। वो सड़क पर खून से लत पत्त पड़ा रहा पर बहोत समय तक उसे कोई बचाने नहीं आया। सब लोग ने बस भीड़ जमा कर के रखी थी कोई फ़ोन में वीडियो उतार रहा था तो कोई खड़े खड़े तमाशा देख रहे थे। सब विजय को गेहर के खड़े हो गये। और तभी वहा प्रिया नाम की एक लड़की विजय को मदद करने के लिए आगे आती हे। उसने तुरंत एम्बुलेंस को फ़ोन किया। एम्बुलेंस को आयी की तुंरत ही विजय के साथ एम्बुलेंस में बैठ गयी विजय के शरीर में से काफी खून बह रहा था। इस लिए प्रिया ने अपने दुपट्टा का थोड़ा कटका फाड़ के विजय का खून रोक ने का प्रयास कर रही थी। पर विजय का...