सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ek budhe pita ki kahani - एक बूढ़े पिता की कहानी

ek budhe pita ki kahani - एक बूढ़े पिता की कहानी 





           गिरनार नाम का एक शहर था। गाँव में जय नाम का एक लड़का रहता था उसका जन्म एक गरीब परिवार में हुवा था जय के घर की हालत बिलकुल भी अच्छी नहीं थी उसके पिता गाँव में छोटा मोटा काम करते और माँ गाँव मे लोगो के घर बर्तन माजने जाती थी। 

           जय अपने माता पिता से काफी नफरत करता था क्युकी वो लोग उसकी एक ख्वाइश भी पूरी नहीं करते थे इस लिए गुस्से में हमेंशा एक बात कहता की वो एक दिन ये घर छोड़ कर चला जायेगा और फिर कभी भी वापस नहीं आएगा। जय के माता पिता को भी दुःख होता था की वो  इच्छा पूरी कर नहीं पा रहे हे पर वो भी क्या करते उनके पास जितने भी पैसे बचते वो घर चलाने में ही निकल जाते थे। जय पढाई में काफ़ी अच्छा था वो एक बार कोई भी पुस्तक पढता फिर उसे वो पढ़ने की ज़रूरत नहीं रहती थी। पर स्कूल की फ़ीस भर ने के भी उसके माता पिता के पास पैसे नहीं थे इस लिए कभी कभी उसकी माँ घर पर ही उसे पढ़ाया करती थी पर उसे पढ़ना लिखना बहोत जल्दी आ गया था। जय का गाँव में एक बहोत अच्छा दोस्त भी था। उसका नाम करण था। करण को ये बात पता थी की जय के घर की हालत बिलकुल भी अच्छी नहीं है इस लिए वो स्कूल में पढ़ने के लिए नहीं आ सकता। करण उसकी मदद करना चाहता था इस लिए स्कूल का जैसे ही १ साल ख़तम होता था वो उसकी सारी किताब जय को दे देता था जय का दिमाग इतना तेज़ था की वो एक बार में काफी किताब पढ़ लेता था। जय ने इसी प्रकार स्कूल की पढाई पूरी कर ली। करण गाँव में ही स्कूल की पढाई ख़तम होने के बाद उसके पिताजी के व्यवसाय में जुड़ गया पर जय के पिता का तो कोई भी व्यवसाय नहीं था और वो अब पढाई करने के लिए बहार जाना चाहता था। 

          जय ने उसके माता पिता से कहा की वो पढाई करने के लिए शहर जाना चाहता है जय के माता पिता ने कहा हम थोड़े दिन बाद इस बारे में बात करेंगे उसके माता पिता सोच में पद गए की जय को शहर पढाई करने के लिए जाने दे या नहीं और अगर जाने भी दे तो उसके वह रहने खाने पिने का खर्चा पढाई का खर्चा इतने सारे पैसो का इंतज़ाम हम कैसे करेंगे। माँ ने कहा आज तक हमने जय के लिये कुछ भी नहीं किया है उसकी कोई इच्छा पूरी नहीं की हे अब हमें इस बार उसे शहर में पढाई करने की इच्छा पूरी करनी चाहिये। जय के पिता भी इस बात से सहमत हो गये। और वो दोनों जा के लिये पैसे इकठे करने लगे उनसे जितने भी पैसे इकठे हुवे वो सारे पैसे जय को दे दिये जय ने कहा बस इतने से पैसे !! इसमें क्या होगा पिता बोले हम तुम्हारे लिये इतने ही पैसे जोड़ पाये है अब हमारे पास पैसे नहीं है जो पैसे हमने घर चला ने के लिये बचाये थे वो भी इसमें जोड़ दिये है। ज़्यादा पैसे ना मिलने के कारण जय गुस्सा हो जाता हे और उसी वक्त घर छोड़ कर शहर जाने के लिये निकल पड़ता है।  जय का इस प्रकार घर छोड़ ने का सघमा माँ बर्दाश नहीं कर पाती और थोड़े समय में उनका देहांत हो जाता है। पिता अब घर में पूरी तरह अकेले रह गये थे। 

           शहर में जाके बड़ा आदमी बन ने के लिये जय ने दिन रात एक कर दिये कुछ साल तो शहर में पैसे ना होने की वजह से उसे बहोत तकलीफ होती कभी कभी तो बिना खाये ही उसे सोना पड़ता था। पर उसने मेहनत करना नहीं छोड़ा और देखते ही देखते कुछ साल में जय का नाम शहर के सबसे बड़े आदमी में आने लगा। उसकी कामयाबी आसमान छूने लगी। इतनी मेहनत और परिश्रम करने के बाद उसे एक बात पता चल गयी थी की पैसे कमाना आसान नहीं होता और ईमानदारी से पैसे कमाना तो बिलकुल भी आसान नहीं होता। जय को अब उसके माता पिता की मजबूरी का अहसास होने लगा कभी कभी वो ये भी सोचता की माता पिता को पत्र लिख के माफ़ी मांगू और उनको बताऊ की वो उनसे कितना प्यार करता है पर काम उसे काम से कभी भी फुर्सत ही नहीं मिलती और जिस दिन वो अपने माता पिता को पत्र लिखता ही उसी वक्त उसके ऑफिस में एक पत्र आता है और वो पत्र गाँव से उसके दोस्त करण ने भेजा था करण का पत्र देखते ही जय ख़ुश हो गया पर जब उसने पत्र पढ़ा तो उसकी ख़ुशी दुःख में बदल गयी पत्र में लिखा था की तुम्हारे पिता की मृत्यु हो गयी है। 

         जय तुंरत ही गाँव के लिये निकल जाता हे और रास्ते में सोच लिया की  की अब वो  उसकी माँ के साथ ही वो रहेगा उसे ये बात नहीं पता थी की जिस दिन वो घर छोड़ कर गया था उसके थोड़े दिन बाद ही उसकी माँ की मृत्य हो गयी थी गाँव में पोहच कर जय पहले अपने पिताजी के पास गया और पैर पकड़ कर उनसे माफ़ी मांगी जय उसकी माँ को ढूंढ रहा था वो उनसे भी माफ़ी मांगना चाहता था करण वही खड़ा था जय ने करण से पूछा मेरी माँ कहा है करण बोला तुम्हरी माँ तो तुम जिस दिन गये उसके थोड़े दिन बाद ही उनकी मृत्यु हो गयी थी। जय ज़ोर ज़ोर से रोने लगा और  कहा मुझे मेरी माँ का अंतिम संस्कार करने का भी मौका नहीं मिला। में कभी भी एक अच्छा बेटा नहीं बन पाया करण जय को संभालता है और कहता हे तुमको गलती  का अहसास हो गया इसका मतलब तुम्हे तुम्हारे माता पिता की माफ़ी भी मिल गयी है। करण ने कहा अब बहोत समय हो गया है तुमको अब पिता का अंतिम संस्कार करना पड़ेगा जब जय अंतिम संस्कार करके घर आता है घर में देखता हे की उसकी सारी बचपन की चीज़ बहोत संभाल के रखी थी घर में उसे अपनी सारी पुराणी बाते याद आ रही थी। 

           घर में जय अपनी सारी चीज़े देख रहा था और वहां पास में एक अलमारी भी थी अलमारी में से जय को १ पत्र मिलता है वो पत्र उसके पिता ने लिखा था। पत्र में लिखा था की जय ! तुम हमेशा के लिये यहाँ से जाने की बात किया करते थे पर में तो हमेंशा तुम्हे देख कर ही जिया करता था तुम्हारे जाने के कुछ दिन बाद ही तुम्हारी माँ ने भी मेरा साथ छोड़ दिया है अब मेरा यहाँ कोई नहीं है तुम्हारी बचपन की चीज़ देख कर ही में जी रहा हूँ। तुमको देख कर ही हमें हमारी जीने की वजह दिखाई दे रही थी। में तो उसी दिन मर गया था जिस दिन तुम हमेंशा हमेंशा के लिये ये घर छोड़ कर चले गये थे। पत्र में आगे लिखा था की बेटा ! हमने तुम्हारी कोई भी इच्छा पूरी नहीं की है हो सके तो हमको माफ़ कर देना इतना पढ़ते ही जय की आँख में आँसू आ जाते हे। 

         माता पिता उनसे जितना भी हो सकता हे वो सब कुछ करते हे उनके प्यार को कभी भी पैसो के साथ तुलना मत कर ना और अगर आपसे भी कोई गलती हुवी हे तो तुंरत माफ़ी मांग लीजिये। क्युकी एक बार समय चला गया तो ना माफ़ी मांग ने का मौका मिलेगा ना वो इंसान वापस आयेगा। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Pachtawa - पछतावा

                  राकेश नाम का आदमी था। जीवन में वो हर किसी की तरह बहोत बड़ा आदमी बनना चाहता था, पर वो उसके लिए मेहनत नहीं करना चाहता था बस दिन भर बैठ कर बड़े बड़े सपने देखता रहता था उसके घर वाले भी कही बार उसे डाटते और कहते की सिर्फ सपने देख ने से वो हकीकत नहीं बन जाता उसके लिए मेहनत करनी पड़ती है। पर राकेश को लगता था की बिना कुछ करे ही एक दिन वो बड़ा आदमी बन जायेगा। पर उसकी ये सोच गलत साबित होती है चलिए देखते है कैसे।                   राकेश  के माता पिता बूढ़े हो चुके थे अब घर में पैसो की कमी आ गयी थी,बहन की शादी भी नहीं हुवी थी क्युकी अब उनके पास उतने पैसे ही बचे नहीं थे की वो घर में कोई बड़ा प्रसंग भी मना सके। राकेश के पिता की नौकरी भी छूट गयी थी यानि घर की इनकम अब ज़ीरो हो चुकी थी। राकेश की माता सिलाई का काम तो करती थी पर उतने पैसो से बहन की शादी तो दूर घर के खर्च में ही पैसे चले जाते थे। घर में सब चिंता में थे के पैसे कहा से लाये अब पर राकेश को इस बात की कोई चिंता नहीं थी। राकेश ने घर वालो को ऐ...

bhakt aur bhagwan ki katha -भक्त और भगवान की कथा ।

                 आज की कहानी १ भक्त और भगवान की हे मंडल नाम का एक गाँव था। वहा गोविंद और गुणी नाम के १ दम्पति रेहते थे। वो भगवान श्री कृष्णा के बहोत बड़े भक्त थे संध्या के समय हर रोज़ गोविंद नदी के तट पर जाता और भगवान का ध्यान धरता। गोविंद की पत्नि स्वभाव में बिलकुल उसके जैसा था और उनकी पत्नी का नाम गुणी था। वो अपने पति को ही भगवान मान कर उनकी हर बात मानती और भगवान की सेवा पूजा में भी अपने पति की मदद करती उनसे मिल कर ऐसा लगता जानो कृष्णा भक्त मीरा और श्री राम पत्नी सीता दोनों के ही गुण बराबर मात्रा में थे।              गोविंद कुछ भी काम धंधा नहीं करता था उसने अपना पूरा जीवन भगवान के भरोसे ही छोड़ दिया था गुणी घर में ही भगवान के लिए खिलोने बनाती और बहोत ही कम किम्मत में दुसरो को दे देती। घर में पैसे की बचत करना असंभव जैसा था। गुणी हमेशा अपने पति से कहती की भगवान हर बार तो हमारी मदद कर ने नहीं आ सकते। पर गोविंद एक ही बात बोलता जब इतने साल तक भगवान ने मुझे कोई भी कस्ट नहीं दिया हे तो आगे भी...

Biology General Knowledge Question Answer

                 आज आपको बायोलॉजी की कुछ ऐसे सवाल के जवाब मिलेंगे जिसके बारे में आप नहीं जानते कुछ सवाल के जवाब आपको पता होंगे पर इन सभी सवाल के जवाब आपको नहीं पता होंगे जैसे की ऐसा कोन सा प्राणी हे जो अपने साथी के चले जाने के बाद खुद भी मर जाता हे ? कोनसी मछली करंट पैदा करती हे ? किस प्राणी की तीन आँखे होती हे ? इन सभी सवाल का जवाब आपको पता चलेंगे। और अगर आप कोई सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो तो  आप को ये सवाल पूछे  हे।  1.विश्व का ऐसा कोनसा पक्षी हे जो बाघ की तरह बोलता हे ? A. विर्तन पक्षी (दक्षिण अमेरिका)  2.किस मक्खी का भोजन मनुष्य खता हे ? A. मधुमक्खी।  3.सबसे बुद्धिमान मछली कोनसी होती हे ? A. डाल्फिन  4.सबसे खतरनाख मछली कोन सी होती हे ? A. शार्क, जो मछलियों का राजा कहलाती हे।  5.कोनसी मछली करंट पैदा करती हे ? A. तारपीडो, इलेक्ट्रिक ईल मछली।  6.सबसे तेज़ रफ़्तार किस मछली की है ? A. सेल फिश की, जो 90 कि.मी. प्रति घंटा हे।  7.वह कोनसा जिव हे जो पोस्टमेन का कार्य करता हे ? A. कबूतर  8...