अजय नाम का एक लड़का था बचपन से ही वो अँधा था। अपने माता पिता से वो बहोत प्रेम करता था क्युकी उसके माता पिता ने कभी भी उसके अंधेपन को उसकी कमज़ोरी नहीं समजी थी और उनके प्यार में कभी कोई कमी नहीं आयी थी। अजय बचपन से ही माता पिता का बहोत ख्याल रखता था हमेशा उनकी सेवा करने में ही व्यस्त रहता था। वो कुछ देख तो नहीं सकता था पर किसी को चुकार ही बता देता की वो कौन हे। घर में वो अपने माता पिता कोई काम नहीं करने देता था। खाना भी वही पकाता था। अंधे होने के बावजूद वो आम आदमी की तरह सब कुछ कर सकता था। अजय अब चाहता था की वो बहार जाके कुछ पैसे भी कमाये वो पूरी ज़िंदगी अपने माता पिता पर निर्भर हो के बिताना नहीं चाहता था। अजय ने उसकी जॉब करने की बात उसके माता पिता से कही पहली बार में तो उसके माता पिता ने उसे जॉब करने के लिये मना कर दिया पर अजय के बहोत जिद करने के बाद उसके माता पिता मान गये। उन्हों ने अजय से पूछा की तुम आखिर काम कोनसा करना चाहते हो अजय ने कहा इतने सालो से खाना पका...